|
i.
अपने
संगठन की
विशिष्टियां
कृत्य और
कर्तव्य;
ii.
अपने
अधिकारियों
और
कर्मचारियों
की शाक्तियां
और कर्तव्य;
iii.
विनिश्चय
करने की
प्रक्रिया
में पालन
की जाने
वाली
प्रक्रिया
जिसमें
पर्यवेक्षण
और
उत्तरदायित्व
के माध्यम
सम्मिलित
हैं;
iv.
अपने
कृत्यों
के निर्वहन
के लिए स्वयं
द्वारा स्थापित
मापमान;
v.
अपने
द्वारा या
अपने
नियंत्रणाधीन
धारित या
अपने
कर्मचारियों
द्वारा अपने
कृत्यों
के निर्वहन
के लिए
प्रयोग किए
गए नियम,
विनियम,
अनुदेश,
निर्देशिका
और अभिलेख;
vi.
ऐसे
दस्तावेजों
के, जो उसके
द्वारा
धारित या
उसके
नियंत्रणाधीन
हैं
प्रवर्गो
का विवरण;
vii.
किसी
व्यवस्था
की
विशिष्टियां
जो उसकी
नीति की
संरचना या
उनके
कार्यान्वयन
के संबंध
में जनता
के सदस्यों
से परामर्श
के लिए या
उनके द्वारा
अभ्यावेदन
के लिए
विद्यामान
है;
viii.
ऐसे
बोर्डों,
परिषदों
समितियों
और अन्य
निकायों के,
जिनमें दा
या अधिक व्यक्ति
हैं, जिनका
उसके
भागरूप में
या इस बारे
में सलाह
देने के
प्रयोजन के
लिए गठन
किया गया
है और इस
बारे में
कि क्या
उन बोर्डों
परिषदों,
समितियों
और अन्य
निकायों की
बैठकें जनता
के लिए खुली
होगी या ऐसी
बैठकों के
कार्यवृत्त
तक जनता की
पहुंच होगी,
विवरण;
ix.
अपने
अधिकारियों
और
कर्मचारियों
की
निर्देशिका;
x.
अपने
प्रत्येक
अधिकारी और
कर्मचारी
द्वारा
प्राप्त
मासिक
परिश्रमिक
जिसके अन्तर्गत
प्रतिकर की
प्रणाली भी
हैं जो उसके
विनियमों
में
यथाउपबंधित
हो;
xi.
सभी
योजनाओं
प्रस्तावित
व्ययों और
किए गए
संवितरणों
पर रिपोर्ट
की
विशिष्टियां
उपदर्शित
करते हुए
अपने प्रत्येक
अभिकरण को
आबंटित बजट;
xii.
सहायिकी
कार्यक्रमों
के निष्पादन
की रीति
जिसमें
आबंटित राशि
और ऐसे
कार्यक्रमों
के
फायदाग्राहियों
के ब्यौरे
सम्मिलित
हैं;
xiii.
अपने
द्वारा
अनुदत्त
रियायतों,
अनुज्ञापत्रों
या
प्रधिकारों
के
प्राप्तिकर्ताओं
की
विशिष्टियां;
xiv.
किसी
इलेक्ट्रानिक
रूप में
सूचना के
संबंध में
ब्यौरे जो
उसको उपलब्ध
हों या उसके
द्वारा
धारित हों;
xv.
सूचना
अभिप्राप्त
करने के
लिए नागरिकों
को उपलब्ध
सुविधाओं
की
विशिष्टियां,
जिनमें किसी
पुस्तकालय
या वाचन
कक्ष के, यदि
लोक उपयोग
के लिए
अनुरक्षित
हैं तो,
कार्यकरण
घंटे
सम्मिलित
है;
xvi.
लोक
सूचना
अधिकारियों
के नाम,
पदनाम और
अन्य
विशिष्टियां;
xvii.
ऐसी
अन्य सूचना,
जो विहित
की जाएं,
प्रकाशित
करेगा और
तत्पश्चात्
इन प्रकाशनों
को प्रत्येक
वर्ष में
अद्यतन
करेगा;
सूचना का
अधिकार
अधिनियम 2005 ‘सूचना
पाने के
लिए
अधिनियम की
धारा 6 (1), 7 (1), और 7 (5)
के तहत देय
शुल्क’
का कार्यान्वयन
डाउनलोड
- सूचना
का अधिकार
अधिनियम 2005
|